[06/04, 10:56 PM] Aap Sanjay Vaishnav Aam: कोरबा
▪️अंतरजिला डीजल चोरों पर कार्यवाही
▪️ चौकी तारा सूरजपुर और चौकी मोरगा कोरबा का संयुक्त कार्यवाही
▪️ बोलेरो वाहन सहित करीब 500 लीटर डीजल जप्त
कोरबा जिले के अंतिम छोर पर स्थित पुलिस चौकी मोरगा एवं सूरजपुर जिले के पुलिस चौकी तारा के पुलिसकर्मियों द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए डीजल चोरी कर भाग रहे वाहन का पीछा कर वाहन सहित करीब 500 लीटर डीजल जप्त करने में सफलता प्राप्त किया है ।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा अवैध कारोबार करने वालों के ऊपर शिकंजा कसने हेतु सभी थाना/ चौकी प्रभारीगणों को निर्देशित किया गया है । आदेश के परिपालन में सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है । साथ ही सीमावर्ती जिलों के थाना प्रभारियों से आपसी सामंजस्य स्थापित कर अपराधियों पर नकेल कसा जा रहा है ।
आज दिनांक 06 अप्रैल 2022 को मोरगा पुलिस चौकी और सूरजपुर जिले के तारा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 500 लीटर डीजल के साथ 01 बोलेरो वाहन को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु तारा पुलिस को सुपुर्द किया गया है ।
आज तड़के सुबह मोरगा पुलिस को खबर मिली कि तारा चौकी क्षेत्र से अज्ञात लोग सफेद सोल्ड बोलेरो में डीजल चोरी कर मोरगा की ओर भाग रहे हैं , सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सुखलाल सिदार ने फौरन कार्यवाही करते हुए नेशनल हाईवे पर बेरिकेटिंग कर तारा की ओर से सफेद सोल्ड बोलेरो को रोकने का प्रयास किया,बेरिकेटिंग देख वाहन का चालक बोलेरो को बैक कर मिशन रोड मोरगा के पास से खिरटी की तरफ भाग गया। पुलिस ने भी उसका लगातार पीछा किया। इस दौरान वाहन चालक और उसमें सवार लोग घेराबंदी से डरकर वाहन को जंगल में छोड़कर फरार हो गए । मौके से पुलिस ने बोलेरो में 15 जेरीकेन में लगभग 500 लीटर डीजल बरामद किया है । फरार आरोपीगण का तलाश किया जा रहा है ।
उक्त कार्यवाही में मोरगा चौकी प्रभारी सुखलाल सिदार के अलावा प्र आर सुरेश तिर्की, पवन सिंह, आरक्षक मुकेश लहरे, दिनेश मरावी, होमेलो तिग्गा के साथ चौकी प्रभारी तारा एवम स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है ।
[07/04, 12:44 AM] Aap Sanjay Vaishnav Aam: प्रेस/मीडिया – विज्ञप्ति/जानकारी
नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा ने गर्मी से बचने के उपाय समेत उचित व सही सवाल करते हुए भीषण गर्मी में विद्यालय संचालन का समय सहानुभूति पूर्वक आदेश करने हेतु कोरबा कलेक्टर को दिया मार्मिक पत्र।
कोरबा जिला के शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के शासकीय अशासकीय संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधा हेतु स्कूल के संबंध में आपके द्वारा जारी दिशा निर्देश में आंशिक संशोधन करने हेतु कोरबा कलेक्टर द्वारा बैठक आयोजित की गई थी
उक्त आदेश से कोरबा जिले में बच्चों के स्कूल संचालन की समय अवधि के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं, उनके अनुरूप कोरबा जिला के आदेश व्यथित, असंवेदनशील व चिंतनीय है, क्योंकि भीषण गर्मी एवं तपती हुई वातावरण को देखते हुए स्कूल संचालन समय अवधि में संवेदना एवं सहानुभूति पूर्वक निर्णय लिए जाने की आवश्यकता है
जबकि जारी हुए आदेश में सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक दोपहरी में बच्चों की स्थिति का आकलन शायद ठीक तरह से नहीं किया गया है
गर्मी के मौसम में पूर्व के सत्र में जारी आदेश से सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक ही स्कूल का संचालन किया जाता था, चूंकि यह आदेश अब तक नहीं हो पाया है बच्चों के सेहत को ध्यान रखते हुए इस भीषण गर्मी के मद्देनजर विगत 31 मार्च 2022 के आदेश को त्वरित उचित संशोधन कर पुनः आदेश करने का कष्ट करें, ताकि गरीब परिवार के बच्चे जिनके पैर में चप्पल भी नहीं होते हैं इस भीषण गर्मी में उनकी तकलीफ व परेशानी को देखते हुए मान्यता के दृष्टिकोण से पिछला आदेश सही व उपयुक्त नहीं लगता है।
*अगर प्राथमिक, प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को इस भीषण गर्मी में कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?*
राज्य में गर्मी को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है की मानसून कमजोर रहेगा और गर्मी ज्यादा पड़ेगी कम वर्षा के कारण वातावरण में सामान्य नमी में भी कमी आएगी मौसम शुष्क रहने की संभावना होगी परिणाम स्वरूप गर्म हवाओं या लु चलने की भी पूरी संभावना होगी ऐसे में शालाओ में पढ़ने वाले बच्चे विशेष जोखिम में पड़ सकते हैं। जिन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। गर्म हवाओं व लू लगने के सामान्य लक्षण के रूप में उल्टी या दस्त या दोनों का होना पाया जाता है, अधिक प्यास लगने लगती है, तेज बुखार आ सकता है, कभी-कभी मूर्छा भी आ सकती है। इसके लिए पूर्व तैयारी लोगों में जनजागरूकता एवं बचाव के उपायों की जानकारी से जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है।
*नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा आने वाले मौसम को देखते हुए कुछ सलाह दे रहा है, इनकी तैयारी प्रशासन विद्यालय स्तर में जरूर करा सकता है जो कि निम्न है-*
शाला स्तर पर किये जाने वाले कार्य-
- सभी शालाओं पर पीने के पानी की जांच की जाए, पानी के स्रोत की मरम्मत कराई जाए ताकि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति में बाधा ना पड़े।
- सभी शालाओं में ओ.आर.एस पाउडर तथा उसके विकल्प के रूप में नमक व चीनी की उपलब्धता रहे जो ताप-घाट, उल्टी व दस्त में प्रयोग हो सके।
- गर्म हवाओं व लू के चलने या तापमान के सामान्य से अधिक रहने के दौरान शालाओं का संचालन किन्हीं भी परिस्थितियों में टीनशेड के नीचे, खुले में पेड़ के नीचे, एसबेस्टस शीट के नीचे नहीं किया जाए। ऐसी परिस्थितियों में उपयुक्त स्थान का चयन पूर्व में ही कर लिया जाए।
- अगर शालाओं में बिजली है, वहां विद्युत विभाग के कर्मियों से समन्वय स्थापित करें ताकि शालाओं में विद्युत आपूर्ति होती रहे। स्थानीय स्तर पर पंचायत के समन्वय से केंद्र पर पंखे लगवाने का प्रयास करें।
एडिशनल कलेक्टर सुनील नायक को ज्ञापन सौंपने के समय नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी, राजकुमार दुबे, राजीव शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।

