पंकज शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शासकीय भूमि से कब्जा हटाने की मांग
रायपुर– ग्राम बोरिया खुर्द पटवारी हल्का नंबर 71 शासकीय भूमि खसरा नंबर 1/1 में कब्जे को लेकर सरकारी बैंक अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा के नेतृत्व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों द्वारा ग्रामीण विधानसभा विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा से शिकायत की गई की शासकीय भूमि में बिल्डरों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसको संज्ञान में लेते हुए विधायक द्वारा एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मुलाकात के लिए भेजा गया जिसमें प्रमुख रूप से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने एवं ग्रामीण भी शामिल थे श्री पंकज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विधानसभा रायपुर के अंतर्गत बोरियाखुर्द गांव के शासकीय भूमि पटवारी हल्का क्रमांक 71 खसरा नंबर 1/1 मे बिल्डरों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है जिसकी शिकायत आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की गई है एवं जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है उन्होंने कहा कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में किसी भी शासकीय जमीन में अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह कोई भी रहे।
पंकज शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

