इंस्टाग्राम में प्रार्थिया के साथ एडिट कर अश्लील फोटो अपलोड करने वालाआरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

#कोरबा_पुलिस

इंस्टाग्राम में प्रार्थिया के साथ एडिट कर अश्लील फोटो अपलोड करने वालाआरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

# एफआईआर के चंद घंटे के अंदर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

नाम आरोपी :- शिवम सहाय चौहान पिता स्व. शिवराम प्रसाद चौहान उम्र 29 वर्ष पता क्वा. नं. एलआईजी 197 शिवाजीनगर चौकी रामपुर जिला कोरबा

प्रार्थीया चौकी आकर लिखित आवेदन पत्र पेश की रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मोबाईल नंबर में वाट्सअप एवं इंस्टाग्राम चलाती है, दिनांक 21.03.2022 को अपने फोन पर देखी कि शिवम सहाय चौहान जो सहायक ग्रेड -3 के पद पर कार्य करता है के द्वारा इंस्टाग्राम आईडी shuchi 2629 में प्रार्थीया के चेहरे को अश्लील फोटो के साथ एडिट कर इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है।
घटना महिला संबंधित होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री योगेश साहू, थाना प्रभारी कोतवली श्री रामेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रात्रि में ही आरोपी को एफआईआर दर्ज होने के 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव
चौकी प्रभारी रामपुर, सहायक उपनिरीक्षक गजेन्द्र शर्मा, आरक्षक राकेश कर्ष, देवेन्द्र राजपूत एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *