रायपुर शहर में हज/उमरा और ज़ियारत टूर के कार्यालय का शुभारंभ :-
आज शास्त्री बाज़ार,मेन रोड,रायपुर में अल-हमज़ा टूर ऐण्ड ट्रैवल का शुभारंभ हुआ जिसमें विभिन्न मस्जिदों के इमाम सर्वश्री मुफ्ती मुजिबुर्रहमान,कारी अल्हाज इमरान साहब,कारी महफ़ूज आलम,कारी सुल्तान अहमद,कारी इम्तियाज़,मौलाना रज़्ज़ाक अशरफी,मुअज़्ज़न हाजी शमीम रज़ा और शमीम अख्तर द्वय सहित संचालक शफीक अहमद(फुग्गा भाई),हाजी ए.आर.खान,इरफ़ान सुल्तान एवं ए.आर. अमजद उपस्थित रहे ।खुदा की स्तुति और फतेहा खानी के बाद उन्नति और तरक्की के लिए मुक्त कंठ से दुवा की गई ।
इस टूर कार्यालय के माध्यम से हज/उमरा के लिए सऊदी अरब और इराक-बैतुल मुकद्दस के सभी उपलब्ध ज़ियारत टूर निहायत ही उचित कीमत और उत्कृष्ट सेवाभाव से सम्पन्न कराये जाएँगे,जो अब तक प्रदेश में एक भी पंजीकृत एजेन्सी के ना होने से संदेहप्रद होता था।किन्तु अब समाज के ही ख्यातिलब्ध एवं प्रतिष्ठित जनों के समभाव एवं सेवा भाव से आसानी हो सकेगी ।शुभारंभ के अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही । संचालकजन ने उत्कृष्ट सेवा देने का विश्वास जताया ।
रायपुर शहर में हज/उमरा और ज़ियारत टूर के कार्यालय का भव्य शुभारंभ


