रायपुर, धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सिंचाई परियोजना में अनियमितता का मामला उठाया विधानसभा में,मंत्री ने दिया जांच का आश्वासन……..

रायपुर, धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सिंचाई परियोजना में अनियमितता का मामला उठाया विधानसभा में,मंत्री ने दिया जांच का आश्वासन……..

रायपुर। आज विधानसभा में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने रायपुर और बलौदाबाजार जिले में पिछले 2 साल में कितने सिंचाई परियोजना के कार्य हुए और निर्माण कार्यों अनियमितता की जानकारी को लेकर सवाल किया इसके जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि 75 निर्माण कार्य हुए हैं, कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिसके बाद अनिता योगेंद्र शर्मा ने गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य की शिकायत सदन में की।
जिसमे विधानसभा अध्यक्ष ने लिखित शिकायत करने को कहा जिस पर मंत्री ने ज़बाब देते हुए मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा मैं चीफ इंजीनियर को आपके साथ भेज दूंगा, जांच करा ली जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *