महासमुंद :-रामपुर के जंगल में चीतल का शिकार कर मांस बना कर खाने के आरोप में वन विभाग ने 16 ग्रामीणों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर मामला दर्ज किया है। इस मामले में उसने नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात होलिका दहन के समय पटेवा थाना अंतर्गत झलप के समीप रामपुर में कुछ ग्रामीण चीतल का मांस बेच रहे थे। सूचना मिलने पर जिले के प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी तोषराम सिन्हा ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सिन्हा पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे
पुलिस गिरफ्त मे आरोपियों की सूची
इनमें रामपुर निवासी अजय कमार ( 19 ), सुधराम कमार (50), भूखन यादव (56), सोनउ कमार (47), बुधारू कमार (45), भुवन बरिहा (48), विजय कमार ( 48 ), देवकुमार यादव ( 40 ) निवासी कुरुभाठा, समारू सिंग (48) निवासी सोनासिल्ली शामिल हैं। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
पास रखे थैले की जांच की तो उसमें चीतल का कटा हुआ मांस, तराजू, बाट और हसिया मिला। उसे जब्त कर पूछताछ की तो उसने कुल 16 लोगों के नाम बताए जो इसमें संलिप्त थे। इस पर छापामार कार्रवाई कर नौ आरोपितों को अधपका मांस, कड़ाही और गंजी के साथ गिरफ्तार


