पत्रकार ने की मुख्यमंत्री से अपील
निष्पक्ष पत्रकार हिन्दू खतरे में है,जानमाल की सुरक्षा हेतु,
महोदय,अवगत करा रहा हूँ मैं मनोज शुक्ला,इंडिया वॉइस न्यूज़ चैंनल स्टेटहेड छत्तीसगढ़ रायपुर, पेशे से पत्रकार हूँ,मेरा जो पेशा है जनता को सच्चाई से अवगत कराना,समाज को सही जानकारी देना वही कार्य निष्पक्षता से करता हूँ,लेकिन कुछ विशेष लोग नही चाहते कि मैं जनता को सच्चाई से अवगत कराऊँ,जिसे लेकर मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि मेरे जानमाल को खतरा है,
अतःआप से निवेदन है कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते प्रदेश में रह रहे लोगों की जानमाल की सुरक्षा आप का दायित्व है जिम्मेवारी बनती है,इसलिए आप से करबद्ध निवेदन है कि देश के माहौल को देखते हुए मेरी जानमाल की सुरक्षा की जाए जिससे मैं निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकूं,प्रार्थी आप का आभारी रहेगा,
धन्यवाद:-
—————– प्रार्थी:-
मनोज शुक्ला
इंडिया वॉइस न्यूज़ स्टेटहेड छत्तीसगढ़ रायपुर,
दिनांक-20/3/22

