हरदीबाजार :- जलवायु परिवर्तन एवं स्वास्थ्य के विषय में ग्राम पंचायतों की भूमिका को सुदृण करने के लिऐ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत् ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण

हरदीबाजार :- जलवायु परिवर्तन एवं स्वास्थ्य के विषय में ग्राम पंचायतों की भूमिका को सुदृण करने के लिऐ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत् ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण 2 मार्च से 15 मार्च तक सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण आयोजित होना है । जिसके तहत् विकासखंड पाली अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत भवन सिरली में प्रशिक्षक राधेश्याम खांडे के द्वारा सिरली सरपंच सेवकराम मरावी,उतरदा सरपंच ओंकार सिंह नेटी,कसियाडीह-झांझ सरपंच चंद्रिका प्रसाद उईके,उपसरपंच इंन्द्रसेन यादव,सुकालूराम पटेल सहित तीनों पंचायतों के पंचगणों को प्रशिक्षण दिया गया । इसी कड़ी में ग्राम पंचायत भवन हरदीबाजार में तीन पंचायतों हरदीबाजार,सराईसिंगार,आमगांव का प्रशिक्षण 9 मार्च से 11 मार्च के बीच होना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *