जनता की सेवा में हर पल,हर स्थिति में तत्पर विधायक विकास उपाध्याय
अस्पताल में भर्ती कराने पर मरीज ओर उनके परिवार के सदस्यों में खुशी के आँशु झलक पड़े
जरूरतमन्द को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर एम्स अस्तपताल में किया गया भर्ती-विकास उपाध्याय
रायपुर/02 मार्च 2022 पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय एक ऐसे विधायक है जो हर स्थिति में जनता की मदद के लिए तत्पर रहते है।पश्चिम विधानसभा के प्रवक्ता डॉ. विकास पाठक ने बताया कि जरूरत मन्द व्यक्ति जिसका नाम वीरेंद्र महंत है जो बीजापुर के रहने वाले है उन्हें इलाज के लिए रायपुर आना पड़ा उनकी आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण इलाज कराने में असमर्थ थे।इस बात की जानकारी विधायक विकास उपाध्याय को हुई उन्होंने तत्काल निर्णय लेते हुए तत्काल प्रमोद कुमार(टार्जन) को बोलकर उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर एम्स में वीरेंद्र महंत को तत्काल भर्ती कराये।विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काँग्रेस सरकार की इतनी अच्छी योजना चल रही है जिससे हर वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है इलाज के अभाव में किसीको कोई तकलीफ नही होगी।बीजापुर से आये मरीज वीरेंद्र महंत ओर उसके परिवार के सदस्यों में खुशी के आँशु छलक पड़े।
विनीत,
डॉ. विकास पाठक
प्रवक्ता काँग्रेस
पश्चिम विधानसभा
मो.9300291891

