रायपुर,शिवरात्रि पर्व पर राजधानी से सटे छपोरा शिव मंदिर पहुँची धरसीवां विधायक पूजा अर्चना कर जनता के लिए की सुख संवृद्धि की कामना,
रायपुर, आज पूरे देश मे हर्षोल्लास से महापावन पर्व शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है,देश विदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है जगह जगह भंडारे का आयोजन भी देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में आज धरसीवां विधायक अनिता शर्मा उनके साथ धरसीवां पंचायत सदस्य उत्तरा कमल भारती राजधानी से सटे ग्राम छपोरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुँच कर पूजा अर्चना कर जनता के लिए भोलेनाथ से सुख संवृद्धि की कामना की वहीँ मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक श्रीमती शर्मा ने महाशिवरात्रि पर्व की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी विधायक के साथ ही धरसीवां जनपद पंचायत सदस्य उत्तरा कमल भारती ने भी सभी को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही साथ ग्राम के सरपंच अरुण शुक्ला ने भी सभी को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए प्राचीन शिव मंदिर के बारे में जानकारी दी सरपंच ने बताया कि शिव मंदिर वर्षों साल पुराना मंदिर हैं इस मंदिर पर दूर दूर से भक्त गण आकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करतें हैं और लोगो का मानना है कि इस मंदिर पर आने वाले भक्तगणों की मनोकामना भगवान शिव पूरी करतें हैं इसी संदर्भ में मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह भगवान शिव का मंदिर प्राचीन काल के समय से है मेरे पूर्वजों के अनुसार मंदिर के पुजारी ने मंदिर के विषय मे बहुत सी अदभुत चीजो की जानकारी मीडिया को दी उन्होंने बताया कि यह मंदिर का शिवलिंग अपने आप अलग अलग रंगों में परिवर्तन होता रहता है,उन्होंने बताया कि मंदिर के पास माँ शीतला का भी मंदिर है मंदिर से सटा शनिदेव का भी मंदिर है जो शास्त्र के हिसाब से बहुत ही दुर्लभ है,इस लिए इस मंदिर पे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त है,

