रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अस्पताल पहुंचकर सलाहकार,प्रदीप शर्मा की माता
श्रीमती रत्ना शर्मा के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना,
रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रायपुर राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती श्रीमती रत्ना शर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। श्रीमती रत्ना शर्मा मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा की माता हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती शर्मा कोे शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा,छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

