“लड़की हूं लड़ सकती हूं”कार्यक्रम के तहत तत्यापारा महिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया।
“लड़की हूं लड़ सकती हूं”कार्यक्रम के तहत हमारे मित्र डॉक्टर गजेंद्र साहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में तत्यापारा महिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया तथा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. करीब 50 पदाधिकारी की नियुक्ति महिला वार्ड अध्यक्ष सावित्री चंद्रवंशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आदरणीय श्री महेंद्र छाबड़ा जी, श्री गिरीश दुबे जी, श्रीमती आशा चौहान जी, श्री रितेश त्रिपाठी जी, श्री कामरान अंसारी जी, सायरा खान जी, डॉक्टर गजेंद्र साहू, दिलशाद हुसैन, प्रकाश शर्मा (सर), विनय शर्मा, कौशल्या तोमर, हेमलता सेन, कमलेश नाथवाणी, मोहम्मद आमिर, तथा रायपुर शहर जिला कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी गण तथा वार्ड वासियों की उपस्थिति में किया गया।
कुमारी ममता साहू जी को वार्ड उपाध्यक्ष, श्रीमती कुमारी विश्वकर्मा को वार्ड उपाध्यक्ष, श्रीमती ममता शर्मा को वार्ड महामंत्री तथा मीडिया प्रभारी, श्रीमती खिलेश्वरी साहू वार्ड महामंत्री, शकुंतला ठाकुर वार्ड महामंत्री, राधिका भूटान वार्ड महामंत्री तथा अन्य महिलाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया। सारी महिला पदाधिकारी कांग्रेसी रीती नीतियों का पालन करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे नए सदस्य जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे।
ममता शर्मा
महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी
(तात्यापारा महिला कांग्रेस कमेटी)

