रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के प्रयासों से जनता की परेशानियों का हुआ समाधान, खरोरा बिजली ऑफिस में एटीपी मशीन का विधायक ने किया शुभारम्भ……..

रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के प्रयासों से जनता की परेशानियों का हुआ समाधान, खरोरा बिजली ऑफिस में एटीपी मशीन का विधायक ने किया शुभारम्भ……..

रायपुर,जनता की समस्या को देखते हुए धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के प्रयासों से खरोरा के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल जमा करने के लिए इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बिजली वितरण कंपनी के आल टाइम पेमेंट मशीन की (बिजली बिल संग्रहण) एटीपी मशीन का धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने शुभारंभ किया है।
धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि बिजली बिल भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों में लगकर भुगतान करना पड़ता था जिसके कारण उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता था उन्ही समस्याओं को देखते हुए,आज यहां पर एटीपी मशीन का शुभारंभ किया गया है,जिससे हजारों क्षेत्रवासियों को लाईन लगाने से छुटकारा मिला निश्चित रूप से इस एटीपी मशीन से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी अब कभी भी किसी समय आकर उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे,भुगतान करने के कुछ सेकंड के उपरांत कंप्यूटराइज्ड रसीद उपभोक्ताओं को प्राप्त हो जाएगी,इस वेवस्था की शुरुआत से क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया गया,
इस अवसर पर प्रमुख रुप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा जनपद सदस्य मुकेश भारद्वाज,वरिष्ठ नेता मंडल दास गिलहरे,पार्षद सुरेन्द्र गिलहरे, टोकेन्द्र गायकवाड़, युवा कांग्रेस महासचिव बबलू भाटिया, श्याम लाल बघेल, धनेश राम वर्मा, शशांक चंद्राकर, संत नवरंगे, खूबी डहरिया, शेखर देवांगन, सीता चौहान, गंगा वर्मा , कार्यपालन अभियंता शशांक श्रीवास्तव ओपी पटेल, एनके सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *