रायपुर,राजधानी में परसूलीडीह हाऊसिंग बोर्ड कालोनी टेकारी की महिलाओं ने दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि,बोली देश के जवानों के साथ महिला शक्ति,

रायपुर,राजधानी में परसूलीडीह हाऊसिंग बोर्ड कालोनी टेकारी की महिलाओं ने दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि,बोली देश के जवानों के साथ महिला शक्ति,

रायपुर,आज के दिन देश की सेना ने पाकिस्तान के कायराना हरकतों के जबाब देते हुए देश के जवानों ने शहादत दी थी जिसे लेकर आज राजधानी रायपुर के धरसींवा के टेकारी ग्राम स्थित परसूलीडीह हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की महिलाओं ने जवानों को श्रद्धांजलि दी साथ ही साथ ये संदेश दिया कि देश की महिलाएं देश के सेना के साथ खड़ी हैं सबसे खास बात ये देखने को मिला कि महिलाओं ने आज ये भी संदेश दिया कि आज के दिन हम लोगों ने वेलेंटाइन डे के रूप में नही मनाया महिलाओं ने कहा कि आज का दिन देश के लिए काला दिन हो गया है आज के दिन देश ने अपने वीर जवानों को खोया है इसलिए हम लोग आज के दिन को देश के लिए काला दिन मानते हैं अपने देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को सलाम करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करतीं हुँ, महिलाओं ने कहा कि हम लोगों ने आज ये निर्णय लिया है कि आज के दिन को हमेशा देश के लिए काला दिन ही मानेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *