शिकायत के 25 दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं, शिकायतकर्ता को आश्वासन दे दे कर मकान का लेंटर हो गया

शिकायत के 25 के बाद भी कोई सुनवाई नहीं, शिकायतकर्ता को आश्वासन दे दे कर मकान का लेंटर हो गया

अवन्ति विहार मे भूखंड क्र. 21 मे निवासरत भारतीय सेना से सेवानिवृत सूबेदार श्री बलवंत सीह राजपूत का मकान है जिसमे परिवार के साथ निवासरत है ।

बलवंत राजपूत जी द्वारा नगर निगम मे एक शिकायत पत्र के माध्यम से आपत्ति की थी की उनके मकान से लगा हुआ भूखंड क्र. 22 मे मकान निर्मानाधिन है जो की उनके मकान की दीवार से पुरी तरह से चिपका कर निर्माण किया जा रहा है जिससे उनके मकान की दीवारों पर सीढ़ के माध्यम से दीवारे खराब हो रही है जिसकी भूखंड मालिक से अग्रह किये जाने के बाद भी निर्माण न रोकने के करण राजपूत जी ने नगर निगम मे इसकी लिखित शिकायत कर आपत्ति दर्ज कराया जिसे आज 25 दिन गुजर जाने के पश्चात भी काम नहीं रोका जा सका है ।

राजपूत जी ने बताया इस मामले को लेकर नगर निगम जोन क्र. 9 के एक अधिकारी अंशुल शर्मा से लगातार फोन के माध्यम से बातचीत हो रही है जिसने अंशुल शर्मा द्वारा उन्हे केवल आश्वाशन दिया जा रहा है व उन्हे कार्यवाही के नम पर 2 बार नोटिस दिये जाने की बात भी बताई गई परन्तु कार्य निरंतर चालु है व अब तो उसमे लेंटर भी करा लिया गया

उन्होंने बताया कि जबकि वही निर्माणाधिन मकान की दूसरी तरफ भूखण्ड क्र. 23 से भी इसी तरह से चिपकाते हुए निर्माण कार्य शुरु किया गया था परन्तु बगल वाले मकान एक कोंग्रेसी समर्थक व वर्तमान विधायक के करीबी होने की वजह से उसे तुरंत अंशुल शर्मा द्वारा हि तुड़वा दिया गया ,जबकि उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत भी नही की गई थी।

ये भि एक विदम्बना है कि एक भारतीय सेना के सैवानिवृत की कोई सुनवाई नहीं और सत्तपक्ष के समर्थक के लिए निगम का अमला पहुंच जाता है ।

सूत्रों के हवाले से मकान बनाने वाले इंजिनियर कमलेश जैन को इसी प्रकार पूर्व मे भी गलत तरीके से निर्माण कार्य कराये जाने के नाम पर निगम द्वारा ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है ,और उसी इंजीनियर के द्वारा यह निर्माण कार्य किया जा रहा है । इस तरह के कृत्य से कही न कही निगम के इंजीनियरो के साथ किसी तरह की लेनदेन की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *