सरपंच सरोरा क़े अवैध कब्जे क़े सीमांकन मे राजस्व निरीक्षक द्वारा आनाकानी

सरपंच सरोरा क़े अवैध कब्जे क़े सीमांकन मे राजस्व निरीक्षक द्वारा आनाकानी :
.
तिल्दा, ग्राम सरोरा क़े सरपंच बिहारी राम वर्मा द्वारा गांव क़े स्कूल क़े पास घास जमीन व स्कूल क़े खेलकूद क़े लिए आरक्षित भूमि खसरा no 1173 रकबा लगभग एक एकड़ को ब्यारा बनाकर कथित रूप से कब्जा करने की शिकायत ग्रामवासियो ने जिलाधिकारी रायपुर से 6 माह पूर्व मे की थी जिसपर तहसीलदार तिल्दा ने सीमांकन क़े लिए राजाराम लहरे, राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व मे तीन पटवारियों क़े साथ दल बनाकर भूमि नापने का निर्देश दिया था. किन्तु 4 माह बीत जाने क़े बाद भी उक्त राजस्व निरीक्षक द्वारा जमीन नापने क़े लिए कोई पहल नहीं की गई है. स्थानीय पटवारी से पता करने पर उच्च अधिकारियो द्वारा आनाकानी करने की बात कहते हैं. शायद लहरे, राजस्व निरीक्षक द्वारा सरपंच से मोटी राशि वसूली कर ली गई हैं व प्रकरण को ठन्डे बसते मे डाल दिया गया हैं.
ग्रामीण जन दर्शन मे पुन जिलाधिकारी से मिलकर अनुरोध करेंगे की उक्त अवैध कब्जे का नापजोख किया जाये व दोषी राजस्व निरीक्षक को काम मे लापरवाही बरतने क़े कारण ट्रांसफर किया जाये या नियमानुसार उचित कारवाही किया जाये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *