राजपुरोहित शिव सेवा समिति चुनाव संपन्न

राजपुरोहित शिव सेवा समिति चुनाव संपन्न (रिपोर्टर
सुरेश हनवन्तसिंह बारवा खबर राजस्थान फालना)
संस्था के अध्यक्ष भीम सिंह ढोला की अध्यक्षता में आम सभा हुई सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष भीम सिंह ढोला द्वारा अपने कार्य का विवरण प्रस्तुत किया तथा महामन्त्री सुरेन्द्रसिंह बारवा ने प्रतिवेदन पढकर सुनाया,आय व्यय की जानकारी दी उसके बाद चुनाव अधिकारी मूलसिंह श्रीसेला व गणपतसिंह धणा ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु गजेंद्रसिंह नेतरा व महामन्त्री पद हेतु लक्ष्मणसिंह सांडेराव का निर्विरोध चुनाव करवाया,भीमसिंह ढोला व सुरेन्द्रसिंह बारवा को सर्वसम्मति से संरक्षक नियुक्त किया गया इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्रसिंह नेतरा,महामन्त्री लक्ष्मणसिंह सांडेराव,संरक्षक भीमसिंह ढोला व सुरेन्द्रसिंह बारवा का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया समाज के गणमान्य भंवरसिंह लापोद, सोहनसिंह सांडेराव, भोपालसिह ढालोप,जयसिंह रानी गांव, एडवोकेट जगदीशसिंह पुराडा, व नंदू सिंह बारवा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस अवसर पर गणेशसिंह शिवतलाव,रणजीत सिंह ढारिया, श्रवणसिंह सांवलता, करणसिह दुजाणा,लालसिंह बसंत, बाबूसिंह पुनाडिया, हनुमतसिंह आऊवा, पृथ्वीराज सोकडा व विक्रमसिंह नेतरा सहित सभी गाँवो के प्रतिष्ठित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ,कोरोना गाईड लाईन की पालना की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *