भिलाई। भिलाई के कैंप इलाके में रात से बवाल मचा हुवा है। बवाल पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे को लेकर लग रहा है। भाजपा पार्षद व हिंदू संगठनों का आरोप है कि मछली मार्केट, जवाहर मार्केट इलाके में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। हालांकि, इस संबंध में कोई वीडियो अभी तक किसी को प्राप्त नहीं हुआ है। हिंदू संगठन व भाजपा पार्षदों का दावा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे को आसपास के व्यवसाइयो ने सुना है। पार्षद पीयूष मिश्रा, पूर्व पार्षद छोटेलाल चौधरी व हिंदू संगठनों के लोगों ने छावनी थाने में ज्ञापन सौंपा है। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
इस बात को पूरी तरहा से गलत ठहराते हुवे सलमान और MIC मन्नान ने कहा-अगर आरोप सिद्ध हुए तो इस्तीफा देकर छोड़ देंगे राजनीति, बेवजह आरोप न लगाए भाजपाई

