मुख्यमंत्री बीरगांव नगर पालिका अध्यक्ष और सभापति के कार्यभार ग्रहण समारोह में पहुँचे


राज्य के लोगों को योजनाओं के माध्यम से मिलेगी विभिन्न सुविधाएं-भूपेश बघेल

सड़क,बिजली,सफाई और शुद्ध पेयजल की होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री बीरगांव नगर पालिका अध्यक्ष और सभापति के कार्यभार ग्रहण समारोह में पहुँचे

रायपुर 12 जनवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बीरगांव नगर पालिका निगम के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री नंदलाल देवांगन और सभापति श्री कृपाराम निषाद को कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज 12 जनवरी का दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन है।उन्होंने यहाँ रायपुर में लगभग 2 वर्ष का बहुमूल्य समय व्यतीत किया।ऐसे महापुरुषों की जयंती अवसर पर कार्यभार ग्रहण का यह समारोह विशिष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार के प्रति अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए राज्य के अधिकांश नगरीय निकायों में विजय दिलाया है।शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। बीरगांव ऐसा क्षेत्र जहां देश के सभी राज्यों के लोग निवास करते हैंइस औद्योगिक क्षेत्र में सर्वप्रथम लोगों को आवासीय पट्टा देने का कार्य किया जा रहा हैबीरगांव नगर पालिक क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य हम सभी को मिलकर पूरा करना है।इस क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने कारगार कदम उठाए जाएंगे।सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास के नए मॉडल प्रस्तुत किया है।सड़क,बिजली,सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सभी घरों में कई जा रही है।इसी तरह लोगों की स्वास्थ्य,स्वच्छ पेयजल और पर्यावरण के साथ-साथ बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट स्कूल संचालित किया जा रहा है। राज्य के सभी लोगों के लिए योजनाओं के माध्यम से विकास के कार्य किये जा रहे हैं
मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो काम हुए हैं उस पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है छत्तीसगढ़ को स्वच्छता प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवार्ड मिला है जो अभूतपूर्व है
मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहां बीरगांव का चुनाव चुनौतीपूर्ण था जिसमें जीत सुनिश्चित करने में क्षेत्रीय विधायक #सत्यनारायण शर्मा एवं #पंकज शर्मा की अहम भूमिका रही उनके कुशल नेतृत्व में जीत संभव उपाय कांग्रेस सरकार बनने के बाद जो ऐतिहासिक काम हुए उस पर जनता ने विश्वास जताया है, क्षेत्रीय विधायक #सत्यनारायण शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाओं और कार्यशैली से बीरगांव चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है मुख्यमंत्री ने स्वच्छ एवं सुंदर बीरगांव का सपना जो देखा है वह आप पूरा होगा मंत्री शिव डहरिया और मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा जो समर्थन मिला वह अभूतपूर्व था शुद्ध पेयजल और स्वच्छ पर्यावरण पर मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय है। उन्होंने इस जीत पर बीरगांव की जनता का भी आभार व्यक्त किया। जिला बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा की यह जीत बीरगांव के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जीत है बीरगांव आने वाले समय में विकास के नए आयाम हासिल करेगा महापौर सभी पार्षदों द्वारा जनता को विश्वास में लेकर काम किया जाएगा, इस अवसर पर पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र साहू, उधव वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *