छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने माननीय भूपेश बघेल जी के छै महीने वाली कांग्रेस सरकार की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार गठन के छै महीनों में ही चुनावी वादों को निभाने वाली माननीय भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय सरकार बन गई।कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 36 वादे अपने घोषणा पत्र में किये थे जिसे छै महीनों में आधे से अधिक वादों को पूरा करके दिखा दिया।कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीऔर उनके रणनीतिकारों ने राज्य के हर तबके कर लिए शानदार कार्य किये हैं । चाहे बात भूमिहीनों की या मध्यम निम्न आय वर्ग की हो , युवाओं के लिए अवसर की बात हो या महिलाओं के हित हों , गरीबों की हो या किसानों की , आदिवासियों का विषय हो या दिव्यांगों का सरकार ने आधारभूत कार्य किये हैं।
गांव शहर में रहने वाले भूमिहीन लोगों को पट्टा मिलने जा रहा है जिसमें 1,38,730 को लाभ मिलेगा । इस फैसले से 15 साल बाद लोगों को उनके घर जमीन का अधिकार मिला है। शहर के गरीब तबके के लिए इससे बड़ी भविष्य की सुरक्षा क्या होगी?
छ: महीने में ही कांग्रेस छत्तीस चुनावी वादों में से आधे से अधिक वादों को पूरा करके छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल दी- कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे।

