कालीचरण के समर्थन में महात्मा गाँधी पर दुबे ने किया था कमेंट एफआईआर दर्ज-सोमेन चटर्जी

कालीचरण के समर्थन में महात्मा गाँधी पर दुबे ने किया था कमेंट एफआईआर दर्ज-सोमेन चटर्जी

रायपुर/30 दिसम्बर 2021 रायपुर लोकसभा समन्वयक एवं गुढ़ियारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेता सोमेन चटर्जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को दिया गया ज्ञापन दिया। सोमेन चटर्जी ने कहा कि इस दौरान कांग्रेसियों ने संजय दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज गंज पुलिस द्वारा नहीं करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने गंज थाना प्रभारी को खाद्य अधिकारी पर प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया। सोमेन चटर्जी ने बताया कि रायपुर की खाद्य शाखा में पदस्थ अधिकारी संजय दुबे ने महात्मा गांधी के खिलाफ फेसबुक पर लिखा है कि राष्ट्र उन्हें राष्ट्रपिता नहीं मानता। इससे मेरे मन को ठेस पहुंची है। चटर्जी ने अपने आवेदन में दावा किया है कि धर्म संसद में गांधी को गाली देने वाले संत कालीचरण का समर्थन करते हुए संजय दुबे ने यह बात लिखी थी। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की करवाई गई। सोमन चटर्जी ने बताया कि फेसबुक में खाद्य अधिकारी संजय दुबे द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने व समाज में वैमनस्यता फैलाने सम्बन्धी टिप्पणी करने के मामले में प्रार्थी हीरा नागर्ची की शिकायत पर थाना गंज में आरोपी संजय दुबे के विरूद्ध अपराध क्रमांक 281/2021 धारा -153क, 505 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है ।आरोपी संजय दुबे से पूछताछ की जा रही है।ज्ञापन देने वालो में ओर एफआईआर दर्ज करवाने में सोमेन चटर्जी के साथ एफआईआर कर्ता हीरा नागरची,विकास पाठक, सागर तांडी,माधव छुरा, मनोज ढहाटे, मनोज सारथी,श्याम सिक्का,रवि तिवारी,राजू चक्रधारी,कमल धृतलहरे,सोनू चौधरी,अमित तिवारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

भवदीय,
सोमन चटर्जी
समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कंट्रोल रूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *