बड़ी खबर : पूर्व सांसद अभिषेक सिंह समेत 20 लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज की शिकायत

अंबिकापुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष रमन सिंह के बेटे और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव समेत 20 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है । चिटफंड कंपनी अनमोल इंडिया द्वारा निवेशकों के पैसे वापस नहीं किए जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें अभिषेक सिंह के अलावा मधुसूदन शुक्ला के साथ कई अन्य मामले में आरोप दर्ज है।

पढ़े क्या था पूरा मामला –

अनमोल इंडिया चिटफंड घोटाला मामले में अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया सहित 20 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। इन पर कंपनी का स्टार प्रचारक के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के प्रेम सागर गुप्ता ने विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश परिवाद में बताया है कि अनमोल इंडिया कंपनी में उन्होंने निवेश किए थे। मियाद अवधि पूरी हो जाने के बावजूद उन्हें मूलधन तक वापस नहीं की गई। अचानक कंपनी यहां से चंपत हो गई। गुप्ता के आवेदन पर विशेष न्यायाधीश की अदालत ने धारा 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता के अधीन अपराध पंजीबद्ध करने हेतु आदेशित किया था। इस मामले में अन्य लोगों ने भी परिवाद दायर कर उक्त नेताओं के अलावा अन्य आरोपितों पर जुर्म दर्ज करने की मांग की थी। इस पर अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव, नरेश डाकलिया आदि के खिलाफ धारा 420, 34 तथा छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा दस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *