विश्व धरोहर में पड़़ी गहरी दरार,
उजड़ सकता है किसी का सुखी परिवार !
विश्व विरासत पुरातत्व महत्व की प्राचीन धरोहर जयपुर का परकोटा हो रहा है जर्जर,पड़ने लगी है गहरी दरारें।
विश्व धरोहर पररकोटा एवं प्राचीन स्मारकों के रख-रखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी से परे हो रहें है पुरातत्व एवं स्मारक संरक्षण विभाग और नगर निगम जयपुर हेरिटेज।
तभी तो इन लापरवाह एवं गैर जिम्मेदार विभागो द्वारा चन्द महिनों पहले जयपुर के घाटगेट परकोटे पर रंग-रोगन करवाने के बावजूद भी नही दिखी इनको इस परकोटे की दीवार में पड़ी गहरी दरारें।
जो कभी भी किसी दुर्घटना का कारण बन सकती है और परकोटे को कमजोर कर इसको क्षती ग्रस्त कर सकती है।
11/12/2021
कृष्ण कुमार महर्षि
कानून व्यवस्था
जयपुर।

