रायपुर ब्रेकिंग:राजधानी के सड्डू शराब दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार,
रायपुर,राजधानी के सड्डू स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में एक राय होकर दुकान अंदर जबरन प्रवेश कर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले 7 आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मिथुन बाघ जो सड्डू अंग्रेजी शराब की दुकान का मैनेजर है ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 08.12.2021 को रात्रि करीबन 10.05 बजे दुकान बंद होने के बाद सभी स्टाफ के साथ दुकान अंदर हिसाब किताब कर रहा था। इसी दौरान सहदेव सोनी जो शराब लेने आता हैं जिसको प्रार्थी जानता है वह जबरदस्ती दुकान अंदर आया और वाद विवाद कर शराब मांगने लगा दुकान बंद हो गया बताने पर अश्लील गाली गलौच करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसे बाहर आने बोलने पर उसके द्वारा रूको अभी बताता हूं कहकर वहां से चला गया कुछ देर बाद सहदेव सोनी अपने भाई रवि सोनी,घनश्याम सोनी,सोमनाथ सोनी,तथा साथी रोहित सागर,राम सोना एवं मिथलेश विश्वकर्मा के साथ आकर जबरदस्ती दुकान के अंदर प्रवेश कर दुकान के स्टाफ बी.किशन राव एवं देवेन्द्र पाठक के साथ अपने साथ लाये किसी धारदार नुकीली वस्तु से सहदेव सोनी ने मारपीट किया एवं साथ आये लोगो ने अपने पास रखें राड,डंडा एवं हाथ मुक्का,लात से मारपीट किये। मारपीट में देवेन्द्र पाठक,बी.किशन राव के साथ मारपीट करने पर बीच बचाव करने के दौरान देवेन्द्र के बड़े भाई ऐश्वर्य पाठक को भी चोट आया हैं तथा वे लोग बोल रहे थे कि हम लोग खालबाडा वाले हैं दुबारा शराब देने से मना किये तो अभी तो थोडा सा ही मारकर चोट पहुचाये हैं भविष्य में जान से मार देंगें। मारपीट के दौरान पुलिस को बुलाओ बोलने पर वे लोग एक दूसरे का नाम लेकर भाग गए। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 481/21 धारा 147, 148, 294, 323, 327,458, 506 भादवि.का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

