मोंगरा वार्ड 63 में ऊर्जाधानी संगठन की बैठक आयोजित
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्ष की तैयारी पर बनायी गयी रणनीति
बांकीमोंगरा/कोरबा:-
ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति के ग्राम चौपाल के तहत नगरनिगम के वार्ड 63 मोंगरा स्थित भीमसेन मंदिर के प्रांगड़ में बैठक आयोजित किया गया । बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा किया गया । जिले के सबसे पुरानी खदान बांकी उपक्षेत्र के बन्द हो जाने के बाद उत्पन्न समस्याओ के साथ ही नगरीय क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद बढ़ती विकराल समस्याओ पर भी चिंता व्यक्त किया गया । भूमिगत खदान की वजह से भूगर्भीय जल स्तर कम होने ,तालाबो में पानी सूख जाने के कारण कृषि कार्य व निस्तारी जल की संकट , पेयजल आपूर्ति नही होने , गांव की नाली सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नही मिल पाने , गरीब किसानों की जमीन हड़पने , की समस्या भी सामने आयी । निगम का जोन कार्यलय ,बिजली सब स्टेशन होने के बाद भी समस्याए का हल नही निकलने , बाहरी तत्वों द्वारा गांव की आपसी एकता और भाईचारे के साथ संस्कृति को नुकसान पहुंचाने पर चिंता व्यक्त किया गया ।
इन समस्याओं के निराकरण कराने के लिए आपस मे मिलकर संगर्ष चलाने का निर्णय लिया गया है । बैठक में निर्णय लिया गया है कि इस वार्ड की समुचित विकास की मांग को लेकर चलाये गए 1000 अंगूठा निशान अभियान को पूरा किया जाकर मुख्यमंत्री से मोंगरा वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने की मांग को तेज किया जाएगा ।
बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सपुरन कुलदीप कोरबा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ढपढप अरदा हर्राभठ्ठा सिंघाली के सरपंच शिवनारायण श्रवण सिंह देवेंद्र सिंह राजकुमार कंवर भुजबल बिंझवार नारायण सिंह कंवर राज दीवान जिला अर्जुन वस्त्राकार ललित महिलांगे महेंद्र सिंह रामकुमार केवट तीज कुंवर सीता बिंझवार कमलेश बाई सुभद्रा बिंझवार सकून कंवर राजेश यादव हरीश राजू मत कुंवर सुनीला बिंझवार लक्ष्मीन बाई आकाश कंवर अजय यादव अंजोरा बाई महेश्वरी गीता लक्ष्मी सरोजिनी आरती भूखीन बाई मनीषा पार्वती पांचों बाई सुशीला राधाबाई संगठन के सदस्य एवं अनेक वार्डवासी शामिल थे ।
ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति
कोरबा छत्तीसगढ

