बड़ी-खबर:-सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एक और बेटी,थाने में पहुंच युवती ने किया दावा,
बिहार के भोजपुर जिले में एक सबको चौकाने वाला मामला सामने आया है,एक युवती ने थाने पहुंचकर खुद को फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन की बेटी होने का दावा कर रही है,युवती की बात सुनकर थाने में ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मी हैरान रह गए,उक्त युवती की बात पर पुलिसकर्मियों को विश्वास नहीं हुआ,पुलिस कर्मियों ने युवती से पूछा कि कौन अमिताभ बच्चन,तो जबाब में उक्त युवती ने जवाब देते हुए बताया कि फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन उसके पिता हैं,उसके दादा का नाम हरिवंश राय बच्चन है, युवती की बात सुनकर थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये,थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने युवती को आराम से बैठकर अपनी बात अच्छे से बताने को कहा, कुछ देर बाद महिला की हरकत देख कर पुलिस कर्मियों को समझ मे आया कि युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार को शाम जे करीब एक युवती थाने पहुंची थाने में उस समय ड्यूटी पर एक महिला और एक पुरुष दरोगा मौजूद थे,उक्त युवती अचानक थाने में पहुंच कर कहा कि उसके घर में अभी भी अंग्रेज का शासन चलता है इसके बाद उसने कहा कि वह अमिताभ बच्चन की बेटी है,युवती की बात सुनकर पुलिस हैरान हो गई
जिसके बाद जब पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो उसने कई बातें बताई उसने कहा कि उसका नाम मोनी है और वह फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन की बेटी है दादा का नाम हरिवंश राय बच्चन है, ये बात सुनकर पुलिस वालों को आश्चर्य हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है, पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछा कि कौन अमिताभ बच्चन तब युवती ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति वाले अमिताभ बच्चन,युवती ने पुलिस वालों से बताया कि उसकी दादी ने उसका नाम आरध्या व मोनी रखा है. पुलिस वालों ने पूछा कि वे कहां रहते हैं तो महिला ने जवाब दिया कि पाकिस्तान में,काफी देर तक पुलिस वालो ने युवती से पूछताछ की बाद में समझ मे आया कि उक्त युवती की मानसिक स्थिति ठीक नही है।

