रिस्दी ग्राम में ऊर्जाधानी संगठन ने लगाया चौपाल
राजस्व व एसईसीएल से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे किसान व बेरोजगार
कुसमुंडा/कोरबा:-
ऊर्जा धानी किसान कल्याण समिति ने कल शुक्रवार को ग्राम रिसदी में ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की ग्रामीणों ने संगठन को बताया की राजस्व अभिलेख का कंप्यूटर में त्रुटि पूर्ण इंद्राज होने के कारण विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है । पीएम किसान सम्मान निधि , धान बिक्री एवं लोन लेने में ऑनलाइन रिकॉर्ड त्रुटिपूर्ण होने के कारण लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है । इसके साथ ही संगठन के द्वारा पूर्व में प्रबंधन को मुआवजा निर्माण में विभिन्न प्रकार की समस्याएं होने की जानकारी दी थी ।मुआवजा निर्माण के बाद खसरा नंबर में भिन्नता, नाम में त्रुटि , बटांकन में त्रुटि एवं अन्य प्रकार की समस्याएं निर्मित होने से मुआवजा भुगतान के समय परेशानी का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता है । संगठन के पहल पर प्रबंधन के द्वारा मुआवजा निर्माण के पूर्व ग्रामीणों को पत्रक उपलब्ध कराया गया है जिससे ग्रामीण अवलोकन कर दावा कर सकते हैं । इसके उपरांत सुधार कर अंतिम रूप में मुआवजा का निर्धारण कराया जाएगा । खदान के आसपास के बेरोजगार युवक अपने रोजी रोटी के लिए अत्यंत चिंतित रहते हैं । इसके लिए प्रबंधन से चर्चा कर खदान में नियोजित कराने हेतु चर्चा की गई थी , जिससे बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सके । प्रबंधन के द्वारा शिविर लगाकर बेरोजगारों की सूची तैयार की जाएगी । सूची के अनुरूप खदान में उनको विभिन्न कार्यों में नियोजित किया जाएगा । इसके संबंध में प्रताप सिंह द्वारा विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी गई ।
बृजेश श्रीवास ने बताया जितने भी ग्रामीणों की समस्याएं हैं सामूहिक पहल से हल किया जाएगा और ग्रामीणों को अनावश्यक यहां वहां भटकना नहीं पड़ेगा ।
प्रेषक
ललित महिलांगे
मीडिया प्रभारी
UBKKS

