तुलसी बाराडेरा में धान खरीदी तिहार शुरू, आरडीए डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे
तुलसी बाराडेरा में धान खरीदी तिहार रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर किसान सुरेश कुमार साहू का धान तौल कर धान खरीदी का शुरुवात किया। उन्होंने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के लिए एक दिसंबर बुधवार का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है क्योंकि इस दिन से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी धान खरीदी शुरू हो रही है। यह किसानों के लिए किसी तिहार (त्योहार) से कम नहीं है। यह 30 जनवरी 2022 तक चलेगा। धान की फसल तैयार होने के बाद से किसान इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है। छत्तीसगढ़ की 80 प्रतिशत लोग खेती-किसानी पर निर्भर है। राज्य सरकार किसानों हित में काम कर रही है। राज्य के लगभग एक लाख करोड़ रुपये के बजट में 26 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में सीधे दे रहे है। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण लगभग 10 हजार करोड रूपए का कर्ज माफ किया। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ-साथ सब्सिडी अनुदान की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रदान की जा रही है। आरडीए डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने नमी मापक यंत्र सहित कांटा बाट तराजू इत्यादि का भी अवलोकन किया उन्होंने कहा कि बारदाने की कोई भी समस्या नहीं है शासन की तरफ से पूरा बारदाना किसानों को देने के लिए उपलब्ध है धान खरीदी तिहार में आज तहसीलदार अंजली शर्मा,तहसीलदार सृजन सोनकर ग्राम तुलसी के सरपंच टुमन लाल धीवर ग्राम सकरी के सरपंच संतोष कुमार पाल संचालक मंडल के सदस्य हीरामन साहू समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुँवर बंजारे उपाध्यक्ष रामदाऊ धीवर बिशाली राम साहू, गंज शाखा प्रबंधक प्रकाश ग्वारले करारोपण अधिकारी अमरनाथ वर्मा, समिति प्रबंधक मनोहर विजय कुमार साहू राजेश कुमार सेन तुलसी,सकरी,पिरदा के पटवारी सहित ग्रामसेवक उपस्थित रहे।
तुलसी बाराडेरा में धान खरीदी तिहार शुरू, आरडीए डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे

