नेहरू नगर के भेलवा तालाब में श्री लक्ष्मण कुमार की डूबने से दुखद मौत की दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन ने स्थानीय संगठनों और निगम के साथ संयुक्त बैठक की ।

21 अक्टूबर 2021

नेहरू नगर के भेलवा तालाब में श्री लक्ष्मण कुमार की डूबने से दुखद मौत की दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन ने स्थानीय संगठनों और निगम के साथ संयुक्त बैठक की ।

नेहरू नगर में 19 अक्टूबर को भेलवा तालाब में श्री लक्ष्मण कुमार 23 वर्ष की फुटबॉल लेने उतरे की डूबने से दुखद मौत की दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए नेहरू नगर में 20 अक्टूबर को नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन ने स्थानीय संगठनों और निगम के साथ संयुक्त बैठक की । बैठक में नगर निगम की ओर से सहायक अभियंता श्री आलोक पसीने , श्री गौरव अग्रवाल , नेहरू नगर व्यापारी संघ,भारत विकास परिषद,प्रियदर्शनिय रेसिडेंसीएल एसोसिएशन, वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य उपस्थित थे । बैठक की अध्यक्षता श्री बंसी अग्रवाल और संचालन श्री देविंदर सिंह भाटिया ने किया । चर्चा में भेलवा तालाब की सफाई तत्काल करने के साथ साथ प्रवेश द्वारा सीमित करने, तालाब की आवश्यक मरम्मत , आवश्यक दिशा निर्देश एवम हेल्प लाइन नंबर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की अविलंब व्यवस्था हो । तालाब की सफाई के लिए रायपुर बुढ़ा तालाब की सफाई के तर्ज़ पर कार्य किये जाने पर भी चर्चा हुई । वर्तमान में निगम प्रशासक के हस्तक्षेप से आवश्यक कार्यो को गति देनी चाहिए और 24 अक्टूबर रविवार तक आवश्यक कार्यो को संपन्न किया जाना चाहिए । नेहरू नगर क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्यों जैसे सड़को की मरम्मत,पर्याप्त बिजली की व्यवस्था , उद्द्यानो में सुरक्षा ,साफ सफाई पर संछिप्त में चर्चा हुई । पीड़ित परिवार को श्रदांजलि देते हुए सभी सदस्यो ने कहा कि परिवार को सम्मानजनक मुआवज़ा दिया जाना चाहिए ।
बैठक में नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन से बंसी अग्रवाल अध्यक्ष , देविंदर सिंह भाटिया महासचिव ,इंद्रवीर सिंह आनंद उपाध्यक्ष, बसंत चौबे उपाध्यक्ष ,मुकेश जैन कोषाध्यक्ष,कार्यकारिणी सदस्य – नरेश खोसला, दिनेश सिंघल, मीरा गुप्ता, यतींद्र पुरंग, सुषमा झाम्ब ,रामबाबू गुप्ता, प्रियदर्शनिये परिसर से श्री के.के.अग्रवाल,भारत विकास परिषद से शिवचरण दास गोयल,श्री शिव नारायण मोदी उपस्थित थे ।

देविंदर भाटिया
अध्यक्ष
नेहरू नगर व्यापारी संघ

महासचिव
नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *