पुलिस विभाग:-धमतरी तेंदुए की खाल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुलिस विभाग धमतरी तेंदुए की खाल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मुखबिरी से फंसे

• धमतरी में बोरी में खाल लेकर है। आरोपित ग्राहक खोज रहे थे। घूम रहे थे दोनों आरोपित पुलिस ने 10 लाख रुपये बताई है • जब्त की गई खाल की कीमत

रूद्री पुलिस को शनिवार को मुखबिर सूचना मिली थी कि दो युवक तेंदुए से की खाल बेचने के लिए ग्राम बरारी की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने ग्राम बरारी-कुकरेल मार्ग स्थित मां लोल्लर दाई मंदिर तिराहा के पास जांच शुरू की। मोटरसाइकिल में दो युवक आते दिखे, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान बोरी से तेंदुए की खाल बरामद हुई।

पुलिस ने इसकी कीमत 10 लाख रुपये आंकी है। इसके साथ ही रघुनाथ निषाद (22) ग्राम खिलौली थाना कुंदई रायघर जिला नवरंगपुर (ओडिशा) और विमल यादव (26) ग्राम मौहानाला चट्टानपारा, जिला गरियाबंद को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *