तुलसी बाराडेरा में अहंकारी रावण के वध के साथ हुई असत्य पर सत्य की जीत। राजेन्द्र बंजारे

तुलसी बाराडेरा में अहंकारी रावण के वध के साथ हुई असत्य पर सत्य की जीत। राजेन्द्र बंजारे

विधानसभा से लगे गाव तुलसी बाराडेरा में राम-लक्ष्मण व रावण के पात्रों के बीच युद्ध हुआ। रावण दहन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रायपुर विकास प्राधिकरण के डायेक्टर एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने उपस्थित आसपास के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि
दशहरे पर्व पर रावण वध के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत हो गई।
मुख्य अतिथि राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के पात्रों का पूजा करते हुए बैंड बाजे के साथ लोगों ने स्वागत किया।
श्रीराम ने रावण का वध किया
श्री बंजारे ने विजया दशमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने सदैव सत्य के मार्ग का अनुसरण किया। सत्य ही धर्म है। इसीलिए उनका मार्ग धर्म का मार्ग कहलाया। नीति का मार्ग कहलाया। उन्होंने सत्य की शक्ति से असत्य को धराशायी किया। रावण ने असत्य और छल का मार्ग अपनाकर स्वयं के नाश को आमंत्रित किया।सत्य सदैव विजयी होता है और सत्य के पथ का अनुगमन करने वाला विजेता बनता है। सत्य की शक्ति अलौकिक होती है। उसमें असीम ऊर्जा समाहित रहती है। सत्य के आलोक में व्यक्ति का व्यक्तित्व अद्भुत हो जाता है। सत्य का आचरण करने वाला सदैव आत्मविश्वास से भरा रहता है। उसे भय स्पर्श भी नहीं कर पाता। उसका मस्तक सदैव ऊंचा रहता है। सत्य के मार्ग में विपत्तियां अवश्य आती हैं। यह मार्ग कांटों से भरा हुआ होता है, परंतु इसमें चलने वाले पथिक को जो आनंद प्राप्त होता है, वह अनिर्वचनीय है। रावण समय रहते सत्य की शक्ति को जो जान न सका। सत्य को असहाय समझना उसकी मूर्खता थी। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने कहा कि श्रीराम सत्य के अनुगामी रहे। उन्होंने सत्य की जीत के लिए अपनी सभी क्षमताओं का प्रयोग किया। रावण के दिग्गज वीर योद्धा, श्रीराम की वानर सेना के सम्मुख टिक न सके। विजयदशमी का पर्व प्रतिवर्ष हमें सत्य की जीत का आभास दिलाता है। हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में सत्य के मार्ग को आत्मसात करें।
हजारों वषों के बाद भी सत्य का प्रभाव कम नहीं होता, अपितु उसका उत्कर्ष बढ़ता ही चला जाता है। सत्य प्रेरणा बनकर हमारे जीवन को आलोकित करता है। हम सत्य को आधार बनाकर ही जीवन को सफल बना सकते हैं। दसहरा उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य इंदर साहू ,सरपंच टुमन धीवर,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव खेम देवांगन, पूर्व सरपंच द्वारिका साहू, नेमीचंद धीवर,चंदूलाल धीवर,भगोली राम धीवर, मनोहर पाल,पंच छबि साहू,रघुनंदन साहू,धनेश पटेल, रंजीत देवहरे,जागेश्वर तोड़े, जनक खेलवार, सुशील देवांगन,इतवारी साहू ग्राम तुलसी के पंच एवम हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *