श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा आयुष्मान एवं राशनकार्ड बनाने का शिविर आयोजन किया गया-डॉ.विकास पाठक

श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा आयुष्मान एवं राशनकार्ड बनाने का शिविर आयोजन किया गया-डॉ.विकास पाठक

रायपुर/27 सितंबर 2021 कल दिनांक 26 सितंबर रविवार को श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड बनाने का शिविर श्री शिव मंदिर श्री गजानन्द किशोर समाज समिति रामजी हलवाई गली रामसागरपारा में सम्पन्न हुआ। समाज के अध्यक्ष प्रह्लाद मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में समाज एवम सर्व समाज के सैकड़ो लोगो ने उपस्थित होकर अपने राशनकार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड तकनीकी कारणों एवम काफी प्रयासों से नही बन पाए समाज द्वारा इस हेतु पुनः शीघ्र शिविर का आयोजन करेगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री रितेश त्रिपाठी एवम जोन अध्यक्ष श्री मनीराम जी का सहयोग सराहनीय रहा एवम उनके निर्देश पर निगम के जोन 7 के कर्मचारी सर्वश्री लाल मोहम्मद क़ुरैशी, सन्नी कोसे एवम सुषमा घृतलहरे ने सतत रूप से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी सेवाएं दी तथा लगभग 40 से अधिक राशनकार्ड बनवाये एवम अन्य जोन के लोगो को फार्म एवम आवश्यक जानकारी भरने में सहयोग किया तथा आवेदन सम्बंधित जोन में भरने बाबत अवगत कराया।
आज के इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सर्वश्री नत्थूलाल जी पुजारी, गोपाल प्रसाद शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा ,ने उपस्थित होकर कार्य की प्रसंशा की एवं दिल से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण सर्वश्री घनश्याम शर्मा, प्रहलाद मिश्र,नरेश शर्मा, कैलाश पुजारी, नवींन शर्मा, बसन्त तिवारी ,मंनोज शर्मा ,श्रीकांत शर्मा ,विकास शर्मा ,विक्की प्रमोद शर्मा ,विजय लक्ष्मण शर्मा, अशोक शर्मा, मुकेश पारीक, राजेन्द्र शर्मा, रवि शर्मा रविकांत शर्मा ,रवि शर्मा कोटा ,राजकुमार शर्मा ,दुर्गादत्त पुरोहित, दिलीप शर्मा ,मुकेश शर्मा ,दिनेश पुजारी, प्रदीप गौड़, आशुतोष शर्मा, अभिषेक शर्मा विकास तिवारी दिनेश शर्मा ,पार्षद दिनेश शर्मा, दीनू ,रवि दीक्षित ,वैभव मिश्र, राम शर्मा। पोतुराम साहू ,माधव साहू ,हरीश साहू ,ऋषिकांत साहू विजय साहू, सीताराम खंडेलवाल, अरुण खंडेलवाल, मधुसुदन खंडेलवाल , विनोद अग्रवाल ,प्रकाश अग्रवाल, हरीश दानवानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए सभी ने आयुष्मान कार्ड एवं राशनकार्ड बनाने में आम जनता का भरपूर सहयोग दिया।

प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक ……………
रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *