विधायक निधि द्वारा नवनिर्मित खेल कूद भवन का जुनेजा ने किया लोकार्पण ,पूर्व खिलाड़ियों का किया सम्मान.

विधायक निधि द्वारा नवनिर्मित खेल कूद भवन का जुनेजा ने किया लोकार्पण ,पूर्व खिलाड़ियों का किया सम्मान.
रायपुर-देवेंद्र नगर शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर रायपुर में 18 सितंबर शनिवार को विधायक निधि से नवनिर्मित खेलकूद भवन का रायपुर उत्तर विधायक माननीय श्री कुलदीप सिंह जुनेजा जी के द्वारा खेल कूद भवन का लोकार्पण किया।ज्ञात हो कि श्री जुनेजा ने उक्त भवन का भूमिपूजन किया था जिसे आज पूर्ण रूप से उद्घाटन कर कॉलेज को सौगात दी इस अवसर पर श्री जुनेजा ने शिक्षकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को खेल के प्रति सजग रहने की बात कहीं साथ ही महाविद्यालय का नाम प्रदेश के साथ देश भर में रोशन करने उन्हें उतसाहित किया!कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान भी किया।
प्रमुख रूप से महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोज राठी, प्राचार्य श्री अमिताभ बनर्जी, संजय पाठक, सदस्य कमलेश शर्मा, सुनील भुवाल, एम.एल.गुप्ता,अजित सिंह ,चिंतामणि गडपायले,संजय सोनी, शरण ठाकुर, कमल गृतलहरे,सेवक महानन्द,विजय सिक्का, कन्हैया यादव सहित महाविद्यालय के समस्त गणमान्य जनों के साथ शिक्षक गण उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *