अवैध शराब परिवहन करते एक दुपहिया वाहन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


दिनांक 10.09.2021

     *थाना कोतवाली कोरबा*

अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई

अवैध शराब परिवहन करते एक दुपहिया वाहन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 20 पाव देसी मदिरा मसाला शराब किया गया जप्त

  • नाम आरोपी- गोविंदा चौहान पिता दसत चौहान, उम्र 42वर्ष, निवासी मोतीसागर पारा कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा ( छत्तीसगढ़)*

*पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुद्ध सख्ती से करवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में एवं नगर निरीक्षक श्री सनत सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस सतत करवाई कर रही है। इसी तारतमय में अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 दुपहिया वाहन एक्टिवा के साथ 20 पाव देसी मदिरा शराब के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक श्री सनत सोनवानी ने बताया कि, कोतवाली पुलिस को सूचना मिला कि मोती सागर पारा निवासी अपने दोपहिया वाहन एक्टिवा में अवैध शराब बिक्री हेतु ले जा रहा है कि सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर गोविंदा चौहान को पकड़े। आरोपी के कब्जे से 20 पाव देसी मदिरा शराब मिला। आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (1) (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक श्री सनत सोनवानी नेतृत्व में स. उ. नि. गणेश राम महिलांगे, आरक्षक अजय यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *