पाली मंडल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, मंडल के प्रभारी जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने ली बैठक

पाली मंडल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, मंडल के प्रभारी जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने ली बैठक,

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा पाली मंडल का परिचयात्मक बैठक पाली के महामाया मंदिर में आयोजित की गई बैठक में मंडल प्रभारी के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल, प्रमुख रूप से भाजपा कोरबा के जिला मंत्री अजय जायसवाल एवं जिला कार्यसमिति सदस्य रामविलास जायसवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ बैठक का मुख्य एजेंडा परिचयात्मक के साथ संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रम का था , कार्यक्रम में जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा हर मोर्चे पर सबसे मजबूत है मोर्चे को और आगे बढ़ाने लिए कार्यकर्ता पिछड़े वर्ग समाज के बीच में जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले 27% आरक्षण तथा पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार दर्जा देना तथा केंद्रीय कैबिनेट मंत्रिमंडल विस्तार में पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता देना तथा देश हित में अनेक उपलब्धियों एवं लिए गए ऐतिहासिक निर्णय को आम जनमानस तक पहुंचाएं, बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला मंत्री अजय जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी की सरकार के नेतृत्व में देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है निश्चित ही पिछड़ा वर्ग के लिए लिए गए फैसले ऐतिहासिक हैं ,कार्यक्रम को रामविलास जायसवाल ने भी संबोधित किया,
कार्यक्रम का स्वागत भाषण संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कामता जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मुकेश कौशिक ,किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष हरि साहू ,कटघोरा महामंत्री महावीर यादव, भाजपा मंडल पाली कार्यालय प्रभारी छोटू पटेल ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप पटेल ,पिछड़ा वर्गमोर्चा के महामंत्री विष्णु पटेल ,फेकू निर्मलकर, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ,उपाध्यक्ष बोधिराम यादव ,कार्यसमिति सदस्य अनिल डिकसेना ,देवलाल डिकसेना जयपाल आदि कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *