एजाज़ ढेबर बने राष्ट्रीय महापौर संघ के सचिव

रायपुर। रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर को ऑल इंडिया कॉउन्सिल ऑफ मेयर्स ने अपनी कार्यकारी समिति का सचिव नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ढेबर छत्तीसगढ़ महापौर संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हैं।

अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन ने एजाज़ ढेबर को पत्र के माध्यम से इस नियुक्ति की जानकारी दी। जैन ने अपने पत्र में लिखा कि ‘महापौर पद के प्रति आपकी निष्ठा एवं कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको ऑल इंडिया कॉउन्सिल ऑफ मेयर्स की कार्यकारी समिति का सचिव नियुक्त किया जाता है। ज्ञात हो कि एजाज़ ढेबर कोरोना काल में जिस तरह दिन रात आम जनता के बीच पहुंचकर सक्रिय रहे उसकी हर तरफ सराहना हुई। उनकी इसी कार्यकुशलता का परिणाम है कि अखिल भारतीय महापौर परिषद ने उन्हें अपने कार्यकारी समिति का सचिव चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *