सत्यनारायण शर्मा ने पूर्व मंत्री मीणा के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल। सत्यनारायण शर्मा ने पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि मीणा मृदुभाषी-मिलनसार जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने मंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे समाज के विकास के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित रहे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। वहीं कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजन को यह आघात सहने की शक्ति दे।
पूर्व मंत्री शिवनारायण मीना के निधन का समाचार दु:खद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है। मीणा का कल उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार कल उनके गृहग्राम चाचौड़ा के कीताखेड़ी में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *