राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के महिला सांसदो के साथ मारपीट की निंदा- राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव

राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के महिला सांसदो के साथ मारपीट की निंदा- राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव कांग्रेस। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने छत्तीसगढ़ के महिला सांसदों,फूलोदेवी नेताम,छाया वर्मा के साथ राज्यसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन जो धक्का-मुक्की मारपीट हुई,जिसकी जितनी निंदा किया जाय कम है, साथ ही लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन है राज्यसभा में महिला सांसद के साथ मारपीट एवम धक्का मुक्की इतिहास में पहली घटना है जो राज्यसभा में घटी है मोदी सरकार के इसारे पर बाहर से मार्शल बुलाकर विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी की गई है। आखिर मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की महिला सांसदो से इतना डरे हुए क्यो है छत्तीसगढ़ की महिला सांसद फूलोदेवी नेताम,छाया वर्मा लगातर संसद में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की आवाज को उठा रहे है खासतौर से पेगासस, महिलाओं की सुरक्षा, अत्याचार,उत्पीड़न,किसानों का दर्द, महगाई जैसे मुद्दे आज देश को लील रही है जिससे घबराई हुई केन्द्र की भाजपा सरकार सदन में चर्चा को तैयार नही है। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने आगे कहा कि देश के सरकारी बीमा कंपनी को बेचे जाने कुछ चुनिदा उद्योगपतियो को फायदा पहुचाने का मुद्दा छत्तीसगढ़ के सांसद फूलोदेवी नेताम,छाया वर्मा ने उठाया तो क्या गलत है आखिर मोदी सरकार देश के धरोहर लाल किला, हवाई अड्डे,रेलवे स्टेशन जैसे सरकारी संस्थान को लगातार बेच रही है इसी कड़ी में अब बीमा कंपनी को बेच कर मोदी जी अपने उद्योगपति मित्रो को फायदा पहचाना चाहता है इसी मुद्दे को मुखर होकर छत्तीसगढ़ के सासद फूलोदेवी नेताम,छाया वर्मा जी रख रहे है तो भाजपा वाली केंद्र की मोदी सरकार घबरा गई है और सासद के साथ मारपीट पर उतारू हो गई है। संसद में महिला सांसदों के साथ मारपीट एवम धक्का मुक्की की घटना की जितनी भी निंदा किया जाय कम है मोदी सरकार के इस करतूत को जनता देख रही है छत्तीसगढ़ की जनता हमारे महिला सांसदों के साथ मारपीट धक्का मुक्की का बदला समय आने पर जरुर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *