थाना कोतवाली कोरबा
दिनांक 18-07-2021
- भैंसा चोरी करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार:-
- चोरी किए गए 3 नग भैंस एवं एक नग भैंस के बच्चे कुल कीमती 90000रुपए को रायपुर से किया गया बरामद
*नाम आरोपी-
1.अंकुश शर्मा पिता राजू शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी गोकुल गंज सीतामणी कोरबा
- ईशु यादव पिता गणेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गोकुल गंज सीतामणी कोरबा
3.रुपेश सोनी पिता भोजराम सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी गोकुल गंज सीतामणी
दिनांक 15.07.2021को प्रार्थी बबलू यादव पिता झाडूराम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी गोकुलगंज सीतामणी कोरबा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12 .07. 2021 के सुबह 9:00 बजे वह अपने घर से भैंसों को चराने के लिए सीतामणी के हसदेव नदी तट पर ले गया था कि 12:00 बजे खाना खाने घर वापस आया शाम को भैंस लेने के लिए गया तो 15 भैंसो में से 3 भैंस और 1 भैंस का बच्चा नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोज राम पटेल को हालात से अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने चोरों की जल्द से जल्द पता साजी करने हेतु निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर नगर निरीक्षक श्री विवेक शर्मा के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु पुलिस टीम गठित किया गया । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से बारीकी से पूछताछ किया गया। दौरान पूछताछ के पता चला कि सीतामणी निवासी रुपेश सोनी, अंकुश शर्मा एवं यीशु यादव उक्त तीनों भैंस एवं उसके बच्चे को हांकते हुए तरदा की ओर जाते देखे गए हैं।पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों आरोपियों के घर जाकर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़े।उक्त तीनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया तथा बताए कि वे तीनों चोरी किए गए 3 भैंस एवं एक भैंस के बच्चे को रायपुर निवासी अपने परिचित के किसी को बेच दिए हैं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा रायपुर पहुंचकर बताएं होली अनुसार धरती से पहचान करा कर 3 नग भय एवं एक भैंस के बच्चे को बरामद किया गया।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद खंडेकर की सराहनीय भूमिका रही

