लोगो की खिदमत में लगातार मौजूद रहेंगे-हाजी मोहम्मद असलम ,जिला अध्यक्ष, ऑल मुस्लिम फाउंडेशन, रायपुर


18.07.2021

लोगो की खिदमत में लगातार मौजूद रहेंगे-हाजी मोहम्मद असलम ,जिला अध्यक्ष, ऑल मुस्लिम फाउंडेशन, रायपुर

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के नवनियुक्त रायपुर जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद असलम ने पदभार सम्हालते हुए आज मौदहापारा हजरत हांडी वाले बाबा की दरगाह में चादर पेश कर मौदहापारा कब्रिस्तान में वृक्षारोपण किया । हाजी मोजम्मद असलम ने कहा कि ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन लगातार लोगो की सेवा करती आरही है ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करने का मौका मिला और मुझे रायपुर जिले की जिम्मेदारी मिली है ।

असलम भाई ने आगे बताया कि रायपुर में अपनी टीम को बढ़ाते हुए रायपुर में चार जिला उपाध्यक्षों की नियुक्ति की जिनके साथ मिलकर आज मौदहापारा कब्रिस्तान में वृक्षारोपण किया गया ।
आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यरूप से ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के रमीज अशरफ हाजी मोहम्मद असलम जिला अध्यक्ष, हाजी मोहम्मद अज़ीम जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद रजा खान जिला उपाध्यक्ष इरफान जिलानी जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज जिला उपाध्यक्ष उपश्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *