रानीअटारी विजयवेस्ट से सिर्री पिपरिया PMJSY रोड में ठेकेदार सुनील कुमार अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा साइड सोल्डिंग में मुरुम की जगह डाला जा रहा चिकनी मिट्टी/नियमविरूद्ध कार्य

रानीअटारी विजयवेस्ट से सिर्री पिपरिया PMJSY रोड में ठेकेदार सुनील कुमार अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा साइड सोल्डिंग में मुरुम की जगह डाला जा रहा चिकनी मिट्टी/नियमविरूद्ध कार्य

कोरबा ::-प्रधानमंत्री सड़क योजना जो की केंद्र सरकार की बेहद महत्वपूर्ण योजनाओं में है योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामों को एक दूसरे से जोड़ना अच्छी सड़को के माध्यम से किन्तु भ्रष्टाचार इतना हावी है की महती योजनाओं एवम नियमो की ठेकदारो एवम PMGSY अधिकारियों द्वारा जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

ताजा मामला पोड़ी उपरोड़ा विकाशखंड अन्तर्गत रानी अटारी विजयवेस्ट से सिर्री पिपरिया pmgsy सड़क का कार्य आठ महीने से चल रहा जिसमे डामरीकरण के बाद साइड सोल्डर का काम मुरूम से किया जाता है ! किंतु यहा मुरुम की जगह तालाब से अवैध तरीके से निकाले गए चिकनी मिट्टी का उपयोग किया जा रहा ! मुरूम के जगह चिकनी मिट्टी का उपयोग नियम विरुद्ध है !! पैसों की बंटरबाट एवम भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए सुनील कुमार अग्रवाल कंट्रस्शन कम्पनी द्वारा अवैध कार्य किया जा रहा है !!

वही ग्रामीणों ने बताया की बरसात के पहले पानी गिरते ही मिट्टी की वजह से रोड में कीचड़ होना जिससे दुर्घटना की संभावना प्रबल है

और बताया की तालाब के बगल से अवैध तरीके से खोदाई कर चिकनी मिट्टी को कार्य मे लिया गया है केंद्र सरकार की महती योजना में ग्रहण लगाया जा रहा है ! पसान क्षेत्र के आसपास जितने भी PMGSY रोड का निर्माण हुआ है सभी रोड में अवैध तरीके से मुरूम का उपर्योग किया गया है किंतु खनिज विभाग एवम अन्य विभागों की उदासीनता बोलिए या मिलीभगत मुरूम के किसी भी अवैध कार्यों में कार्यवाही नही हुई !! अब यह देखना दिलचस्प होगा की इस मामले में प्रशासन द्वारा किस प्रकार की कार्यवाही करता हैं !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *