छत्तीसगढ़ की बेटी स्व.दुर्गा साहू की जघन्य हत्या और बलात्कार के अपराधियों को फांसी दिलाने 16जुलाई को 4 बजे कोरबा कलेक्टर को संयुक्त ज्ञापन देंगे
========================================मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा की दिनांक 13जुलाई को परसाभांटा में मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती की उपस्थिति में एक साधारण सभा आयोजित की गई जिसमें कुछ ज्वलंत समस्याओं के समाधान के निर्णय लिए गए जिसमें दिनांक 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ की बेटी स्व.दुर्गा साहू के हत्या और बलात्कार के अपराधियों को फांसी एवं उनके परिवार को एक करोड़ रु.मुआवजा के साथ एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने,कोरबा में सिटी बसें जल्द शुरू करने,जरूरतमंद बेरोजगारों को निजी और सरकारी रोजगार दिलाने,सभी वर्गो को प्रमोशन और नौकरियों का आरक्षण कोटा अविलंब पूरा करने,गरीब जनता को निःशुल्क बिजली,पानी,चिकित्सा ,शिक्षा दिलाने जैसी मांगो का ज्ञापन कोरबा कलेक्टर के माध्यम से देश के राष्ट्रपति ,प्रधान मंत्री,राज्यपाल,मुख्य मंत्री आदि हस्तियों के नाम प्रेषित किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,केंद्रीय प्रतिनिधि सुनील सिन्हा,जिला महासचिव मीरा पर्ते ,परसाभांटा उपाध्यक्ष रूपा महिला गे ,केंद्रीय सदस्य लक्ष्मीन महंत,फूल बाई,त्रिवेणी साहू,बालको उपसचिव दीपा महंत, बालको सचिव बरत दास महंत के साथ मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश की सत्ता पर आज पूरी तरह जातिवादी और कालाबजारी पूंजीवादी तत्वों के हाथ आ चुकी है देश के सार्वजनिक उद्योगों और संस्थानों का निजीकरण करना,महगांई को चरम सीमा तक बढ़ाना,महिलाओं पर हो रहे बलात्कार और खुलेआम यू पी के चुनाव में भाजपा के गुंडों द्वारा महिलाओं के चीरहरण जैसे अत्याचार बताते हैं कि देश पूरी तरह गोंदसेवादि गुंडे बदमाशों के हाथ आ चुका है। मोदी सरकार और पुलिस केवल तमाशबीन होकर रह गई है।विपक्ष भी पूरी तरह लाचार और कमजोर हो चुका है ऐसे में केवल जनता को ही समस्त जाति , पाती,हिन्दू मुसलमान,अमीर गरीब के भेद मिटाकर भारत के संविधान के रास्ते मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के साथ एकजुट होना होगा।
छत्तीसगढ़ की बेटी स्व.दुर्गा साहू की जघन्य हत्या और बलात्कार के अपराधियों को फांसी दिलाने 16जुलाई को 4 बजे कोरबा कलेक्टर को संयुक्त ज्ञापन देंगे

