रथयात्रा उत्सव पर गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे विधायक जुनेजा वर्चुअल में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
रायपुर-कोरोना काल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते राजधानी के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सोशल डिस्टेंस का पालन करते रथयात्रा में रायपुर उत्तर विधायक एवं हाऊसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा शामिल होकर महापौर की मौजूदगी व समस्त श्रद्धालुओं के साथ प्रभु की आरती किया।
ज्ञात हो कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रथयात्रा का यह आयोजन गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया था जिसमें कोरोना काल की नियमों का पालन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी वर्चुअल के माध्यम से शामिल होकर समस्त जनों को रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री जुनेजा ने भी पूरे प्रदेश वासियों के साथ उत्कल समाज को भी प्रभु की इस महाउत्सव की बधाई देते हुये उन्हें शुभकामनाएं दीं साथ ही जगन्नाथ प्रभु से पूरे समाज सहित प्रदेश को शांति खुशहाल स्वस्थ रहने की कामना किया।
रथयात्रा उत्सव पर गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे विधायक जुनेजा वर्चुअल में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

