16 जुलाई को सिटी बस कर्मचारी यूनियन के सदस्य सांयकाल 4 बजे कलेक्टर को ज्ञापन देकर बसे चलाने की पुनः मांग करेंगे


16 जुलाई को सिटी बस कर्मचारी यूनियन के सदस्य सांयकाल 4 बजे कलेक्टर को ज्ञापन देकर बसे चलाने की पुनः मांग करेंगे..
================================ छत्तीसगढ़ सिटी बास कर्मचारी यूनियन की दिनांक 11 जुलाई को बालको के संपर्क कार्यालय में यूनियन के संरक्षक गोपाल ऋषिकर भारती की मुख्य उपस्थिति एवं यूनियन की अध्यक्ष डी सुनीता की अध्यक्षता में आहूत की गई।बैठक का संचालन यूनियन के प्रवक्ता प्रवीण पालीया ने किया ।बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के सदस्य तथा सहयोगी सुनील सुना,क्रांति कुमार साव,ललित कुमार उपस्थित थे।बैठक में एक बार जिले में आए नए कलेक्टर,निगम आयुक्त,पुलिस अधीक्षक,सहायक श्रमायुक्त, का स्वागत करते हुए दिनांक 16 जुलाई को सांयकाल 4 बजे जिला कलेक्टर को सिटी बस जल्द चलाने एवं कर्मचारियों का लंबे समय से रुका वेतन और अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए
ज्ञापन दिया जाएगा।साथ ही संयुक्त आयोजन के तहत छत्तीसगढ़ की बेटी स्वर्गीय दुर्गा साहू की हत्या और बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए ज्ञापन एवं 6 बजे घंटाघर में स्थित बाबा साहब की स्टेचू पर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
सिटी बसों के संचालन जल्द शुरू करने की हिदायत प्रदेश के मुख्य मंत्री द्वारा पूर्व में दिए जाने के बावजूद प्रशासन से हो रही जानलेवा लापरवाही का भयानक कष्ट ना केवल कर्मचारियों को बल्कि सिटी बसे ना चलने से आम जनता को भी भयंकर तकलीफें हो रहीं है।यूनियन के संरक्षक गोपाल ऋषिकर भारती ने कांग्रेस सरकार और प्रशासन से जनहित में त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *