जनपद सदस्य के समर्थकों ने जन्मदिन मनाया भव्य
10 जुलाई को हरदीबाजार क्षेत्र के जनपद सदस्य अनिल टंडन जी के समर्थकों ने उनकी जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाया और समर्थकों के द्वारा कहना था कि अपने क्षेत्र में सरकार की विकास कार्यों की योजनाओं को हर संभव गरीब मजदूर नौजवानों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है ।
वही आने वाले समय पर एसईसीएल में पूरा हरदीबाजार कोल उत्खनन के लिए समाहित किया जाना सरकार और कोल मंत्रालय के नक्शे पर है जिसे लेकर पूरा हरदीबाजार प्रभावित होने वाला है इस विषय को लेकर जनपद सदस्य गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि हरदीबाजार में प्रभावित होने के कारण विभिन्न प्रकार के समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं ।
समर्थकों द्वारा जनपद सदस्य अनिल टंडन जी को स्नेह आशीर्वाद बधाई एवं शुभकामनाएं और आगे चलकर जनहितों के कामों को निर्वहन कर दायित्व का पालन करके आशीर्वाद दिए ।
इस अवसर पर प्यारेलाल भारद्वाज राहुल सूर्यवंशी एलिस दिवाकर मनीराम भारती दूजराम टंडन धनाराम चंद्राकर अनुसुईया राठौर मथुरा राठौर राधिका मरकाम अजय मरकाम प्रेमा चौहान संतोषी मरकाम भवानी नेता समय लाल पाटले राज ओग्ररे एवं समस्त साथी गण उपस्थित थे

