जान की बाजी देकर भी सविधान को बचाएंगे :- B.M. काम्बले SDPI प्रचारक

जान की बाजी देकर भी सविधान को बचाएंगे :- B.M. काम्बले SDPI प्रचारक

सीकर। 06 जुलाई, 2021 को सीकर जिले में दलित व मुस्लिम एकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बी.एम. काम्बले ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है हमें SC, ST व मुस्लिम समाज के लोगों को एक हो जाना चाहिए।

सम्मेलन में SDPI के राष्ट्रीय सचिव सीताराम खोईवाल ने कहा कि देश में मनुवाद बढ़ा है इससे हमारे देश को खतरा महसूस होने लगा है हमें देश में भाईचारा बढ़ाने की जरूरत है सीताराम जी ने कहा कि हमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नक्शे कदम पर चलने से कोई नहीं रोक सकता।
सम्मेलन को SDPI के प्रदेश सचिव सादिक सर्राफ ने भी सम्बोधित किया।
PFI के जिला अध्यक्ष इब्राहिम बुरहान साहब ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष फारूक रंगरेज ने सभी महानुभाव को शुक्रिया अदा किया।
प्रोग्राम में विधानसभा अध्यक्ष पदाधिकारी, वार्ड के पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रोग्राम का संचालन मोहसिन अली ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *