ख़राबी इंजन में है और डब्बे बदले जा रहे है संदर्भ केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार- राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव कांग्रेस। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा को तंज कसते हुए कहा कि खराबी इंजन में है,और डब्बे बदले जा रहे है। प्रधानमंत्री मोदी अर्थब्यवस्था, रोजगार, स्वास्थ्य ब्यवस्था, बुनियादी ढांचे,राष्ट्रीय सुरक्षा,दो करोड़ युवाओं को प्रत्येक वर्ष रोजगार देने, काले धन लाकर पन्द्रह, पंद्रह लाख प्रत्येक नागरिको के खाते में डालने सहित हर मामले में फेल्वर प्रधानमंत्री साबित हुए है,इसलिए भाजपा को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोदी जी से इस्तीफा लेना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी आपने स्वास्थ्य मंत्री बदले कोरोना से बदहाली का हिसाब कौन देगा। राजकाज के लिए नए दरबारी चुने जा रहे है लेकिन क्या नए चेहरे दिखाकर पुराने जख्मो को भुलाया जा सकता है। आम जनता पर स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े महकमो के हालिया बज्रपात का हिसाब कौन देगा। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि अगर परफॉमेंस ही पैमाना है तो सबसे पहले राजनाथ सिंह को हटाया जाना चाहिए, क्योकि उनके कार्यकाल रहते चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। गृहमंत्री अमित शाह को हटाना चाहिए क्योंकि नक्सलवाद,बेकाबू हो गया है,साथ ही मॉब लिंचिंग जैसे मामले आम हो गए है,इसके साथ ही पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना चाहिए जिन्होंने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क की लूट के बोझ तले देश की जनता को दबा दिया,जिसके कारन लगातार महगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है।जब ताश की गड्डी में सारें पत्ते जोकर ही हो तो,
दोबारा फेटने का क्या फायदा
ख़राबी इंजन में है और डब्बे बदले जा रहे है संदर्भ केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार- राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव कांग्रेस

