सीटू ने बालको में मनाया काला दिवस देवू द्वारा अधिग्रहित जमीन किसानों को वापस करने की मांग की सीटू ने

सीटू ने बालको में मनाया काला दिवस
देवू द्वारा अधिग्रहित जमीन किसानों को वापस करने की मांग की सीटू ने
आज 26 मई को किसानों के द्वारा जो आंदोलन पिछले 6 माह से मोदी सरकार के खिलाफ कृषि कानून को रद्द करने के लिए चलाया जा रहा है उसके समर्थन में आज राष्ट्रव्यापी काला दिवस का आह्वान किया गया है।जिसके तहत भारत एलुमिनियम एंप्लाइज यूनियन( सीटू )किसान सभा ने मिलकर बालको, परसाभाटा में धरना आयोजित किया और यहां पर धरना करने के बाद गेट के पास जा कर लोगों ने नारेबाजी की जिसमें यूनियन के महासचिव अमित गुप्ता,अध्यक्ष सुखेंदु घोष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-एस. एन. बेनर्जी, आर.के.चन्द्रा, धनंजय चन्द्रा, एके. घोष, संजय अग्रवाल, राजेश नागराज,सन्तोष बनजारे,रामप्रसाद वायकर,आदि शामिल हुए किसानों के समर्थन में और बालको से सटे हुए रिसदी गांव में देबू द्वारा अधिग्रहित जमीन को किसानों को वापस करने की मांग के साथ रिस्दी के किसानों के आंदोलन का समर्थन भी बालको की यूनियन सीटू के द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *