खुद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा,महिला थाना पहुंची

खुद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा,महिला थाना पहुंची

रायपुर,24 मई 2021। टूलकिट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा देश को बदनाम करने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने का कार्य, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा महिला थाना में गिरफ्तारी देने धरना पर बैठी।

धरने को संबोधित करते हुए नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि हमने भी ट्वीट किया है,यदि सरकार में दम है तो हमें भी गिरफ्तार करें। महिला मोर्चा रायपुर की जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने कहा कि कांग्रेस ने जो कृत्य किया है वह देशद्रोह का मामला है और इस मामले से जनता का ध्यान हटाने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है,इसका हम विरोध करते हैं या तो सरकार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ लिखी गई एफ आई आर. को निरस्त करें या हमें भी गिरफ्तार करें आज के धरने में पार्षद सरिता वर्मा एवं भाजपा नेत्री स्वनिल मिश्रा, मिनी पांडे भी शामिल हुई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *