हैवी ब्लास्टिंग से क्षतिपूर्ति की मांग जनपद सदस्य अनिल टंडन की
एसईसीएल गेवरा परियोजना एवं दीपका परियोजना के द्वारा हाई रेंज का ब्लास्टिंग खदान क्षेत्र में करने से हरदी बाजार के मकानों कुआं एवं बोर और अधिक कंपन से छतिग्रस्त हो गए हैं एसईसीएल गेवरा दीपका के द्वारा हैवी ब्लास्टिंग किया जाता है जिससे हरदी बाजार के आसपास के ग्राम सराय सिंगार गांव दर्रा खर्चा के सभी लोग दहशत के माहौल में हैं कभी भी हैवी ब्लास्टिंग के कारण मकान गिर सकता है क्षेत्र के जनपद सदस्य अनिल टंडन ने 1 वर्ष पूर्व तहसीलदार के माध्यम से एसईसीएल को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें अभी तक के ब्लास्टिंग कम नहीं किया गया है जबकि और तेज गति से हाई रेंज में ब्लास्टिंग किया जा रहा है जनपद सदस्य ने यह भी मांग किया है कि यदि हाई प्लास्टिक कम नहीं कर सकते हैं तो पूरा हरदी बाजार क्षेत्र को अधिग्रहित करें और हमें इस समस्या से निजात दिलाएं ताकि किसी की जान माल की हानि ना हो यदि नहीं होता है तो हैवी ब्लास्टिंग को कम करें जनपद सदस्य अनिल टंडन ने यह भी बताया है कि यदि हैवी ब्लास्टिंग को कम नहीं किया जाता है तो लॉकडाउन के बाद समस्त ग्राम वासियों के साथ एसईसीएल गेवरा दीपका का घेराव एवं खदान बंद करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी

